राजधानी के पास सहसपुर के एक रिजॉर्ट में पुलिस ने रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है। यहां चंडीगढ़ से 15 युवतियों को देह व्यापार के लिए लाया गया था। मौके से चरस और आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। पुलिस ने युवतियों को छुड़ाकर रिजॉर्ट से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, रिजॉर्ट मालिक और युवतियों को लाने वाला आरोपी भाग निकला।
सात अप्रैल के बाद नहीं आया कोई ग्राहक
विजिटर रजिस्टर चेक किया गया तो पता चला कि सात अप्रैल के बाद से रिजॉर्ट में कोई ग्राहक नहीं आया है। मौके से सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ली गई है। पुलिस ने इस मामले में मानव तस्करी करने और नशे का व्यापार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
यह होती है रेव पार्टी
रेव पार्टी शराब, ड्रग्स, म्यूजिक, नाच-गाना और सेक्स का कॉकटेल होता है। ये पार्टियां बड़े गुपचुप तरीके से आयोजित की जाती हैं। जिनको बुलाया जाता है, वे पार्टी के बारे में अपने सर्किल के बाहर के लोगों को जरा भी भनक नहीं लगने देते। नशीले पदार्थ बेचने वालों के लिए ये पार्टियां धंधे की सबसे मुफीद जगह बन गई हैं।