फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी हों आपदा प्रबंधन में कुशल : धामी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएम ने पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे युवा पुलिस कांस्टेबलों का किया उत्साहवर्धन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, उत्तराखंड को पहाड़ी राज्य होने की वजह से प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए पुलिसकर्मियों को आपदा प्रबंधन में कुशल बनना जरूरी है। सीएम ने यह बात पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे युवा पुलिस कांस्टेबलों का उत्साहवर्धन करते हुए कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने एवं ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने पर जोर दिया। उन्होंने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जनता के साथ समन्वय बनाने रखने एवं अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाए। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें