फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें, पुलिसमैन ऑफ द मंथ की बहादुरी का कारनामा

Wed, 02 Mar 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी माह में सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल संजय गुंज्याल ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सहसपुर थाने के थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी को पुलिसमैन ऑफ द मंथ के अवार्ड से नवाजा।
विज्ञापन


इस माह पुरस्कार पाने वाले वे देहरादून जिले के एकमात्र उपनिरीक्षक हैं। थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डूंगा से अपहृत व्यवसायी मनोज गुप्ता को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। व्यवसायी को छुड़ाने वाली टीम के वह प्रमुख सदस्य थे। इसके साथ ही थानाक्षेत्र के अंतर्गत हुई तीन अलग-अलग हत्याओं का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

तीनों हत्याकांडों के खुलासे में उन्होंने आरोपियों से कोई सख्ती नहीं दिखाई। उनके सवालों में उलझे हत्यारोपियों ने उनके सामने खुद ही हत्या की पूरी कहानी बयां कर दी। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में इसी माह पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 10 बाइकें बरामद करने के साथ ही दो युवकों को गिरफ्तार किया और ‘नई जिंदगी’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए चार किलो चरस बरामद की।
विज्ञापन


इसके साथ ही उनके नेतृत्व में सहसपुर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ भी अभियान छेड़ा हुआ है। जिसमें अब तक 27 पेटी अवैध शराब बरामद की जा चुकी है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ भी अभियान चलाया। साथ ही अब तक उनके नेतृत्व में 50 लीटर से अधिक कच्ची शराब पकड़ने के साथ ही कई भट्टियां भी नष्ट की जा चुकी हैं।

उन्हीं के नेतृत्व में सेलाकुई पुलिस ने सट्टा (खाईबाड़ी) के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसके पास से करीब 78 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। यह पहला मौका था कि जब सहसपुर पुलिस ने इतनी बड़ी रकम के साथ किसी सट्टेबाज को दबोचा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें