फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संरक्षित पशु के 175 किलो मांस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

I-80 किलोग्राम गाड़ी से हुआ बरामद, 95 किलो मकान से
I

I-काटने के लिए मारा गया संरक्षित पशु भी हुआ बरामदI

पुलिस ने संरक्षित पशु के 175 किलो मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर एक मकान से मृत पशु भी संरक्षित प्रजाति का बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पटेलनगर पुलिस मंगलवार रात को चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सड़क किनारे एक कार खड़ी दिखाई दी। संदिग्ध लगने पर उसके चालक से पूछताछ की गई तो वह पुलिस को देखकर सकपकाने लगा। इस पर कार की डिग्की को चेक किया गया। उसमें 80 किलोग्राम संरक्षित पशु का मांस रखा हुआ था। उसने पूछताछ में बताया कि वह इस मांस को पास के ही एक मकान से लेकर आया था। आरोपी ने अपना नाम वाजिद निवासी कारगी ग्रांट बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उसके साथ मकान में गई तो पता चला कि यह मकान आशू निवासी कारगी ग्रांट का है। मकान से 95 किलोग्राम संरक्षित पशु का मांस मिला। इसके साथ ही वहां पर एक पशु भी कटान के लिए मारा गया था। पुलिस ने सभी मांस को नष्ट करा दिया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने बताया कि यह मांस दो पशुओं को काटकर लिया गया था। पशु कटान के औजार भी वहां से बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें