फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हरकतों से पुलिस के छूटे पसीने

Thu, 26 Jun 2014 02:00 AM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार जिले के गणेशपुर की एक युवती की हरकतों से पुलिस परेशान है। पहले चौकी पहुंची युवती वहां से गायब हुई तो पिता ने पुलिस पर ही आरोप लगा दिए।
विज्ञापन


जैसे तैसे उसे बरामद कर पुलिस कोतवाली लाई तो अब पिता भी उसे ले जाने को तैयार नहीं है। ऐसे में अब पुलिस भी पशोपेश की स्थिति में है।

पुलिस को ही दे गई चकमा
गणेशपुर की एक युवती मंगलवार शाम को एक युवक पर जबरन शादी करने का आरोप लगाते हुए पुरानी तहसील चौकी पहुंची थी। इसी बीच वह पुलिस को चकमा देकर साइकिल वहीं पर छोड़कर कहीं चली गई।
विज्ञापन


युवती के पिता ने पुलिस पर उसे गायब करने के आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत तक कर दी थी। पुलिस ने जैसे-तैसे उसे शहर से बरामद कर लिया।

पागलों जैसी हरकतें कर रही युवती
पुलिस उसे गंगनहर कोतवाली ले आई। उसके पिता को भी कोतवाली बुला लिया। लेकिन युवती पागलों जैसी हरकतें कर रही है और घर नहीं जाना चाहती। उसकी हरकतों को देख पिता भी कोतवाली से खिसक लिया।
विज्ञापन


युवती कभी चिल्लाती है तो कभी हंसने लगती है। उसकी हरकतों से पुलिस भी परेशान हो गई है।

एसआई प्रदीप तोमर ने बताया कि युवती के पिता को कोतवाली बुलाया गया है। उसके आने के बाद युवती को उसके पिता की सपुर्दगी में दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें