फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग प्रकरण: छात्रा के कॉलेज वापस लौटने से गरमाया मामला, पुलिस ने भी कैंपस में डाला डेरा

Fri, 19 Apr 2019 09:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की/भगवानपुर
विज्ञापन
कॉलेज में पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुड़की में रैगिंग, मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली छात्रा के पिता के साथ शुक्रवार को कॉलेज लौटने के बाद मामला फिर से गरमा गया। छात्रा और उसके पिता के कॉलेज पहुंचने की सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस भी कॉलेज पहुंच गई और परिसर में डेरा डाल दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में छात्रा और उसके पिता की कॉलेज प्रबंधन के साथ समझौते को लेकर वार्ता चल रही है। छात्रा कॉलेज में जमा की गई अपनी फीस वापसी करने की मांग कर रही है।

भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित एक इंजीनियिंग कॉलेज में पिछले साल अगस्त में झारखंड के धनबाद निवासी एक छात्रा ने बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। बुधवार को छात्रा ने कॉलेज की वार्डन पर मारपीट, सीनियर छात्रों पर रैगिंग और एक छात्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। आरोप था कि शिकायत के बाद भी कॉलेज प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। 
विज्ञापन


साथ ही पिता और उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है और कॉलेज से निकालने की धमकी दी जा रही है। आरोप लगाया था कि कॉलेज प्रशासन ने उसके पिता से एक पत्र लिखवाया था, जिसमें उसकी हालत सही न होने का जिक्र किया गया।

विज्ञापन

इसके बाद बृहस्पतिवार को छात्रा अपने पिता की साथ ट्रेन से वापस घर लौट रही थी। इसी बीच छात्रा ने लक्सर स्टेशन पहुंचकर कॉलेज के एक कर्मचारी पर पीछा करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। 

लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी श्रीकांत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। उधर, कॉलेज प्रशासन ने आरोपों को निराधार बताते हुए छात्रा पर सीनियर छात्रों से अभद्रता व मारपीट की बात कही थी, लेकिन इस मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया और मामला फिर से गरमा गया।

शुक्रवार को छात्रा अपने पिता के साथ वापस कॉलेज लौटी तो कॉलेज प्रशासन में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही आननफानन में एसओ भगवानपुर संजीव थपलियाल पुलिस के साथ कॉलेज पहुंचे। एसओ ने बताया कि छात्रा और उसके पिता की कॉलेज प्रबंधन से वार्ता चल रही है। छात्रा अपनी फीस वापस करने की मांग कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें