फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः धर्मस्थल पर मांस मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस फोर्स तैनात

Thu, 07 Sep 2017 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
police force in action
विज्ञापन
पौड़ी जनपद के कोटद्वार नगर के गाड़ीघाट स्थित एक धर्मस्थल में मांस मिलने की सूचना पर तुरंत हरकत में आए पुलिस-प्रशासन ने अपनी सूझबूझ से शहर में सांप्रदायिक माहौल खराब होने से बचा लिया। मांस का पैकेट मिलने की सूचना पाते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने में काययाब रहे।
विज्ञापन


इससे पहले धर्मस्थल में मांस मिलने की खबर क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई, जिससे मौके पर काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गईपुलिस प्रशासन ने मंदिर के पास पुलिस फोर्स तैनात कर दी है।
 
पालिका सभासद विवेक अग्रवाल ने बताया कि माल गोदाम के निकट स्थित एक धर्मस्थल के कर्मचारी बृहस्पतिवार सुबह तड़के लगभग छह बजे जब सफाई करने आए तो परिसर में मांस के टुकड़े पड़े थे। उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय निवासी रमेश कुमार को दी। धर्मस्थल में मांस मिलने की खबर पूरे शहर में फैल गई।
विज्ञापन


जिसके बाद वहां विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने बताया कि जब उन्होंने धर्मस्थल के अंदर जाकर देखा तो वहां एक पेपर बैग में संदिग्ध मांस था, जो आसपास बिखरा पड़ा हुआ था। अंदाजा लगाया गया कि यह मामला बिल्ली या अन्य जानवर द्वारा यहां लाया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक हरीश वर्मा और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यूएस जिमिवाल ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धर्मस्थल के पास पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। सभासद विवेक अग्रवाल ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दर्ज कराई है। उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक हरीश वर्मा ने नगर क्षेत्र की जनता से सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें