इनदिनों कांवड़िए बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इसी दौरान हरकी पैड़ी पर कुछ कांवड़िए अजीब जिद करने लगे। ऐसे में पुलिस टीम ने लाठियां फटकारकर उन्हें खदेड़ा। जानिए, पूरा मामला...
हरिद्वार अब पूरी तरह से डाक कांवड़ के हवाले हो गया है। डाक कावंड़ों की संख्या बढ़ने के साथ मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। सोमवार को कई स्थानों पर पुलिस व डाक कांवडियों के बीच नोकझोंक होती रही।
कांवड़ बाहुल्य क्षेत्र भीमगोड़ा बैरियर में डाक कांवड़िए अपने वाहन लेकर हरकी पैड़ी जाने की जिद में अड़ गए। पुलिसकर्मियों ने रोका तो कांवड़ियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।