फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: पुलिस मुठभेड़, चेकिंग के दौरान भागा हरियाणा का युवक, जंगल में घुसकर चलाई गोली, पुलिस ने पकड़ा

Wed, 08 Apr 2026 01:08 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

नियमित वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हरियाणा का युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, जिसके बाद वह पास के जंगल में घुस गया। और फायरिंग करने लगे।
 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में देहरादून रोड स्थित वन विभाग बैरियर के पास नियमित चेकिंग के दौरान हरियाणा निवासी एक युवक के भागने और फिर पुलिस पर फायरिंग करने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने जंगल में घुसकर गोली चलाई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान हरियाणा निवासी इमरान नाम का युवक पुलिस को देखकर काली मंदिर की ओर भाग गया। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, जिसके बाद वह पास के जंगल में घुस गया।

पुलिस ने आरोपी को रुकने और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे घेरकर काबू कर लिया और गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस घटना में पुलिस टीम सुरक्षित रही और किसी को कोई चोट नहीं आई।

ये भी पढे़ं...Snowfall: मौसम ने ली करवट, बढ़ी ठिठुरन, बर्फ से ढके केदारनाथ और यमुनोत्री धाम, तस्वीरों में देखें मनमोहक नजारा

पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रक चोरी के एक मामले में भी संलिप्त रहा है। एसपी देहात जया बलूनी ने कहा की मामले मे जांच की जा रही है, उक्त व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग क्यों की इसके बारे मे जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


उठे सवाल
बड़ा सवाल यह है कि यदि पुलिस पहले से चेकिंग कर रही थी, तो संदिग्ध को भागने का मौका कैसे मिला? आरोपी वास्तव में फायरिंग कर रहा था या सिर्फ पुलिस की कहानी है। या फिर यह पुलिस की कार्रवाई को जायज ठहराने की कहानी है। आपराधिक इतिहास का हवाला देते हुए पुलिस ने आरोपी को ट्रक चोरी के मामले में शामिल बताया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें