फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी की उत्तराखंड रैली, पुलिस का नया इम्तिहान

Sun, 25 Dec 2016 05:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : SELF
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 27 दिसंबर को होने वाली रैली पुलिस और प्रशासन के लिए एक नया इम्तिहान है। इस माह पुलिस राष्ट्रपति दौरा और आईएमए की पीओपी के साथ चार बड़े आयोजन करा चुकी है।
विज्ञापन


शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा ने रैली स्थल परेड ग्राउंड पहुंचकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा प्रबंधों पर मंथन किया। यही नहीं, शाम तक पुलिस ने झूले और स्टाल हटाकर ग्राउंड को खाली करा लिया। उधर, मुख्यालय से लेकर जिले तक बैठकों का दौर भी जारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के अलावा रैली को शांतिपूर्ण संपन्न कराना पुलिस और प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। एसपीजी दो दिन से पूरी कमान खुद संभाले हुए है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा ने पुलिस उप महानिरीक्षक पुष्पक ज्योति, जिलाधिकारी रविनाथ रमन, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, एसपी सिटी अजय सिंह, एसपी देहात श्वेता चौबे और एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल के साथ रैली स्थल परेड ग्राउंड पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया। वीवीआईपी, वीआईपी और आम जनता के प्रवेश के रास्तों को चिह्नित किया।
विज्ञापन


बैरिकेडिंग के बारे में पीडब्लूडी अधिकारियों से बातचीत की गई। जनता के वाहनों की पार्किंग पर चर्चा हुई। एसपी ट्रैफिक से रविवार तक समुचित व्यवस्था करने को कहा गया। पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों ने बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों पर जिले के अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के स्कूलों में 27 को रहेगी छुट्टी

खिचड़ी पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भारी भीड़ उमड़ने और यातायात व्यवस्था के मद्देनजर 27 दिसंबर को नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले शासकीय व अशासकीय विद्यालयों को बंद रखा जाएगा। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि इस बारे में सभी विद्यालयों को सूचित करें।

परेड ग्राउंड में 27 तारीख को प्रस्तावित चार धाम राजमार्ग विकास परियोजना उद्घाटन कार्यक्रम और रैली की तैयारी को लेकर डीएम रविनाथ रमन ने शनिवार को कैंप कार्यालय में विभिन्न विभागों के साथ बैठक की। डीएम ने शहर में 27 दिसंबर अपराह्न तीन बजे तक निर्माण कार्य प्रतिबंधित कर दिए हैं। शहर में कोई भी कार्यदायी संस्था इस अवधि में निर्माण कार्य नहीं करेगी। उन्होंने पीडब्लूडी के अधिकारियों को जीटीसी हैलीपेड से परेड ग्राउंड तक के मार्ग पर सभी गड्ढे भरने और सड़क के किनारे पड़े मलबे को साफ करने के निर्देश दिए।

विद्युत विभाग को झूलती तार ठीक करने और वन विभाग को सड़क किनारे पेड़ों की लॉपिंग करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक में एडीएम हरबीर सिंह, वीर सिंह बुदियाल, सिटी मजिस्ट्रेट चंद्र सिंह मर्तोलिया, एसपी सिटी अजय सिंह, एसपी देहात श्वेता चौबे, सीएमओ डा. वाईएस थपलियाल आदि उपस्थित थे।

पांच सेफ हाउस बनेंगे
पीएम के दौरे को लेकर पांच जगह सेफ हाउस बनाए जाएंगे। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जौलीग्रांट एयरपोर्ट, कार्यक्रम स्थल, दून क्लब और बीजापुर गेस्ट हाउस में स्वास्थ्य टीम तैनात करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान पांच जगह सेफ  हाउस बनाये जायेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें