फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर डाका, तमंचा और चाकू छोड़ गए

Tue, 10 Dec 2013 12:31 AM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
केल्हनपुर गांव में बदमाशों ने रविवार रात एक किसान परिवार को आतंकित कर एक लाख की नकदी लूट ली। विरोध करने पर दंपति और उसके पुत्र को तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया गया। हाथापाई में बदमाश एक तमंचा, तीन कारतूस तथा एक चाकू मौके पर ही छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


केस दर्ज किया
दिनभर पुलिस सनसनीखेज वारदात को छिपाए रही। मीडिया मौके पर गई तो पुलिस ने घटना को लूट का प्रयास बताते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र में स्थित केल्हनपुर गांव निवासी शमशेर गांव के एक छोर पर परिवार साथ रहता है। रविवार रात को पांच-छह बदमाश आवास की चहारदीवारी फांदकर अंदर दाखिल हुए और तमंचे के बल पर शमशेर और उसके परिजनों को बंधक बना लिया।

एक लाख रुपये लूटे
इसके बाद आतंकित कर एक लाख रुपये लूट लिए। इसी बीच शमशेर और उसके तीन पुत्रों ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का विरोध करना शुरू कर दिया। हाथापाई होने से बदमाशों के हाथ-पैर फूल गए। बदमाशों ने शमशेर, उसकी पत्नी तहरुनी औरा पुत्र दिलशाद को तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


इसके बावजूद परिजन घबराए नहीं। इसी आपाधापी में बदमाशों के हाथ से एक देशी तमंचा, तीन कारतूस और एक चाकू मौके पर ही गिर गया। पकड़े जाने के डर से बदमाश भाग गए। शोर मचा तो आसपास के लोगों के साथ पुलिस मौके पर आ गई।  घटना में शमशेर, उसकी पत्नी और पुत्र दिलशाद घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस दिन भर घटना को छिपाए रही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें