डबल लॉक में रहेंगे पेपर, हर उम्मीदवार की वीडियोग्राफी
राज्य लोक सेवा आयोग के सभी पेपर डबल लॉक सिस्टम में रखे गए हैं। इन्हें परीक्षा कक्ष तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश से पहले हर उम्मीदवार की वीडियोग्राफी की जाएगी। बायोमीट्रिक हाजिरी होगी। पूरा रिकॉर्ड गोपनीय तौर पर सुरक्षित रखा जाएगा।
413 केंद्रों पर 1.30 लाख उम्मीदवार
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 1,30,445 उम्मीदवारों को राज्य लोक सेवा आयोग ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 413 केंद्र बनाए गए हैं। देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार जैसे मैदानी जिलों में उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने के कारण परीक्षा केंद्र ज्यादा हैं।
ये भी पढ़ें...Dehradun News: ट्रेन एस्कॉर्ट में अब महिला सिपाही भी चलेंगी, भीड़ प्रबंधन के लिए तैयार होगा वार्षिक कैलेंडर
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस-प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा। पेपर को सुरक्षित कराना आयोग की प्राथमिकता है।
-जीएस रावत, सचिव, राज्य लोक सेवा आयोग
परीक्षा से पूर्व और परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं सख्त की गई हैं। कहीं भी कोई गड़बड़ी पकड़े जाने पर पुलिस को तत्काल सख्त एक्शन लेने को कहा गया है।
-एपी अंशुमन, आईजी कार्मिक, पुलिस मुख्यालय