फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-अमेरिका युद्धाभ्यास के दौरान सैन्य क्षेत्र में सेना की वर्दी पहनकर घुसा युवक, मचा हड़कंप

Mon, 17 Sep 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
Indo US joint military exercises
विज्ञापन
भारतीय सेना की वर्दी पहने इनोवा चालक को सैन्य कर्मियों ने पकड़ लिया। कार के आगे आर्मी और आर्मी सीओ का बोर्ड लगा हुआ था। वह झूलादेवी चेकपोस्ट पर सेब गार्डन जाने की अनुमति मांग रहा था। शक होने पर पड़ताल की गई तो उसकी पोल खुल गई। सैन्य कर्मियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चौबटिया में भारतीय और अमेरिकी सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास चल रहा है। इस वजह से क्षेत्र में कड़ी चौकसी बरती जा रही है। बताया गया कि चौबटिया से पांच किमी पहले झूलादेवी चेक पोस्ट पर रविवार दोपहर आर्मी और सीओ आर्मी का बोर्ड लगी इनोवा पहुंची।

कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे। भारतीय सेना की वर्दी पहना चालक इनोवा से नीचे उतरा और चेकपोस्ट पर एप्पल गार्डन घूमने जाने की अनुमति मांगने लगा। शक होने पर सैन्य अधिकारियों ने पड़ताल की तो यह युवक सेना की फर्जी वर्दी पहने मिला। सैन्य अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद वाहन समेत पांचों लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीखेत में ही लगाया आर्मी का बोर्ड 

youth arrested
रानीखेत के कोतवाल नारायण सिंह ने बताया कि पूछताछ में ब्रह्मपुरी मेरठ निवासी राहुल ठाकुर (22) पुत्र अनिल ठाकुर ने बताया कि उसे बचपन से ही सेना में जाने का शौक था। वह 10वीं पास है। दो बार सेना में जाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वह पेशे से चालक है। मेरठ से पर्यटकों को रानीखेत घुमाने लाया है। बाजार में सेना की वर्दी मिली तो उसने खरीदकर पहन ली। पुलिस ने वाहन की भी तलाशी ली, लेकिन अभी तक कुछ संदिग्ध नजर नहीं आया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ 140, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

रानीखेत में ही लगाया आर्मी का बोर्ड 
रानीखेत। राहुल के पास सेना की तरह दिखने वाला आई कार्ड भी बरामद हुआ है। कार में सवार चारों यात्रियों से भी गहन पूछताछ चल रही है। यात्रियों ने बताया कि वे शनिवार को मेरठ से वाहन बुक कर आए थे। चालक ने सीओ आर्मी का बोर्ड रविवार सुबह रानीखेत में ही लगाया था। पुलिस यात्रियों से भी पूछताछ में जुटी है। कोतवाल ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें