उत्तराखंड के रुड़की में भगवानपुर पुलिस ने चोल्ली गांव स्थित एक मीट की दुकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया है। साथ ही तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर अन्य सामान भी अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मांस के सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोल्ली गांव स्थित एक मीट की दुकान पर गोमांस बेचा जा रहा है।