फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: उत्तरकाशी-केदारनाथ मार्ग पर लगातार गिर रहे मलबे से बढ़ा खतरा, पांच घंटे बंद रहा रास्ता

Mon, 10 Sep 2018 05:04 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
विज्ञापन
uttarkashi ghansali kedarnath road
विज्ञापन

उत्तराखंड में उत्तरकाशी-घनसाली-केदारनाथ मोटर मार्ग सोमवार को पांच घंटे तक यातायात के लिए बंद रहा। लाटा इंटर कॉलेज के समीप कांगड़ा मोटर मार्ग का मलबा नीचे केदारनाथ मोटर मार्ग पर गिरने से सुबह छह बजे के लगभग मार्ग बंद हो गया था।

विज्ञापन


इस दौरान वहां सड़क के दोनों तरफ दर्जनों यात्री फंसे रहे। हालांकि आठ बजे के लगभग जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू हो गया था। लेकिन मलबा अधिक होने के कारण सड़क मार्ग 11 बजे खुल पाई।

तब जाकर वहां फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। कांगड़ा सड़क के मलबे से इंद्रवाण गांव को खतरा उत्पन्न हो गया है। उक्त सड़क का मलबा लगातार इंद्रवाण गांव के ऊपर गिर रहा है। स्थानीय लोगों ने मलबा साफ कर सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घाट क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क और पैदल रास्ते पड़े क्षतिग्रस्त

landslide
उधर, चमोली के घाट ब्लॉक के सगोलाबगड़ और सरपाणी गांव में आपदा से पैदल और सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त पडे़े हुए हैं। जिससे ग्रामीणों को मीलों दूरी जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। घाट-सितेल मोटर मार्ग का करीब 200 मीटर हिस्सा बह जाने से ग्रामीणों को करीब आठ किलोमीटर की पैदल दूरी खेतों से होकर तय कर अपने गंतव्य को जाना पड़ रहा है। जबकि सरपाणी गांव को जोड़ने वाला पैदल पुल बह जाने से भी ग्रामीणों के सम्मुख आवाजाही की समस्या उत्पन्न हो गई है।

ग्रामीण केदार सिंह, ज्ञान सिंह, मुन्नी, धर्म सिंह, सुरेंद्र सिंह, ताजवर, बलवीर सिंह और गोपाल सिंह का कहना है कि जगह-जगह पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं। घाट, बांजबगड़, सरपाणी, कुमजुग, सुंग, ल्वाणी, फरखेत, सितेल, कनोल गांवों में ग्रामीण क्षतिग्रस्त पैदल रास्तों से जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। इधर, तहसीलदार सोहन सिंह रांडण का कहना है कि मौसम सामान्य होने पर पैदल रास्तों का सुधारीकरण कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें