फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल से था लापता, एक संयोग ने मिलाया घरवालों से

Thu, 06 Jul 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गौचर
विज्ञापन
missing man
विज्ञापन
12 सालों से वह लापता था। पिछले तीन दिनों से बाजार में बड़ी दाड़ी और बालों के साथ घूम रहा था। इसी बीच पुलिस की नजर उस पड़ी। उन्होंने उसकी दाढ़ी और बाल कटवाए तो राज खुला...
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गश्त के दौरान चौकी प्रभारी हेमकांत सेमवाल और अन्य पुलिस कर्मियों ने जब इस व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपने आप को कांडा मैखुरा गांव का रहने वाला बताया। पुलिस ने उसकी दाढ़ी बनवाई और बाल कटवाए, इसके बाद उसके घर का पता ढूंढना शुरू किया।

चौकी प्रभारी सेमवाल ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक लंगासू क्षेत्र के अंतर्गत कांडा मैखुरा गांव के ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों से संपर्क करने पर पता चला कि यह व्यक्ति कांडा मैखुरा गांव निवासी हरीश नैनवाल उम्र 40 वर्ष पुत्र खेमानंद नैनवाल है। वह घर से किसी को बिना बताए ही कही चला गया था और तब से लापता था।
विज्ञापन


हरीश के बारे में पता चला कि वह कई दिनों से कर्णप्रयाग क्षेत्र में घूम रहा था, लेकिन हुलिया बदला होने से कोई उसे पहचान नहीं सका। चौकी प्रभारी ने बताया कि हरीश बातचीत कर रहा है लेकिन थोड़ा मानसिक रूप से बीमार है। गौचर चौकी पुलिस ने लंगासू पुलिस चौकी को सूचना कर हरीश को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें