फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पुलिस सुरक्षा नहीं दे सकती तो बोल दे, हम गहने पहनना छोड़ देंगी’

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बढ़ती चेन लूट की वारदातों से महिलाओं में रोष है। उनका कहना है कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। इसी का नतीजा है कि लुटेरे 60 घंटे में चेन स्नैचिंग की आठ वारदात को अंजाम दे चुके हैं। कहा कि अगर पुलिस सुरक्षा नहीं दे पा रही है तो बोल दे, महिलाएं गहने पहनना छोड़ देंगी।
विज्ञापन

दून संस्कृति संस्था की अध्यक्ष रमा गोयल ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं हैं। एक दिन में तीन वारदात होना गंभीर विषय है। महिलाओं में इससे दहशत है। उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) की अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि बदमाशों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। रोजाना चेन स्नैचिंग, घरों में चोरियां, लूट जैसे अपराध हो रहे हैं। राजधानी में ऐसा माहौल होता जा रहा है कि महिलाएं न घर में सुरक्षित हैं न घर के बाहर। कनक कला केंद्र की निदेशक भरत नाट्यम गुरु वीना अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को आभूषणों का शौक होता है। शहर में कानून व्यवस्था खराब होने के चलते घर से निकले में भी डर लगने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें