फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में 3.0 तीव्रता का भूकंप, दहशत में आए लोग घर छोड़ बाहर निकले 

Sun, 14 Jul 2019 05:16 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : self
विज्ञापन

आपदा के प्रति संवेदनशील जनपद के यमुना घाटी क्षेत्र में रविवार दोपहर 3.42 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि रविवार दोपहर को बड़कोट, नौगांव आदि क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। बड़कोट तहसील के बयाली वन क्षेत्र में केंद्र वाले भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3 मापी गई।

भूकंप की तीव्रता बेहद कम होने के चलते क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि मौसम के मिजाज और जनपद में बार-बार आ रहे भूकंप को देखते हुए संबंधित विभागों एवं आम जनता को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब हो इससे पहले उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 6 जुलाई को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान भूकंप रात नौ बजे के करीब आया था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई थी। तब भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से पांच किलोमीटर दूर मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें