फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली की तैयारियों में लगी पुलिस बस ने युवक को रौंदा, मौत

Fri, 10 Feb 2017 06:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
हादसे के बाद टूटा पड़ा युवक का मोबाइल - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों से महिला कांस्टेबलों को लेकर लौट रही पुलिस की बस से कुचलकर भेलकर्मी के बेटे की मौत हो गई। दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा कर रोशनाबाद-हरिद्वार मार्ग को जाम करने की कोशिश की। लोगों को हटाने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं।
विज्ञापन


कांग्रेस, भाजपा व बसपा प्रत्याशियों व समर्थकों के घटनास्थल पर पहुंचने से मामला तूल पकड़ गया। बस चालक सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर देर शाम तक घटनास्थल व कोतवाली में भारी भीड़ जमा थी।

रोशनाबाद से सटे आन्नेकी गांव निवासी चंद्रपाल भेल में कार्यरत हैं। उनका बेटा मनीष कुमार (24) बृहस्पतिवार को अपनी बुलेट से किसी काम से भेल रानीपुर आया था। साढ़े तीन बजे मनीष अपनी बुलेट पर पायल सिनेमा के मोड़ पर किसी का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos

बस के पहिए के साथ घिसटता चला गया

घटनास्थल पर तैनात पुलिस - फोटो : AmarUjala
इसी बीच महिला कांस्टेबलों को लेकर लौट रही पुलिस की बस ने रानीपुर कोतवाली की तरफ मुड़ने पर मनीष की बुलेट को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मनीष बस के अगले पहिए की चपेट में आ गया और काफी दूर तक घिसटता चला गया। गंभीर रूप से घायल मनीष को सीपीयू के वाहन से अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

मनीष की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और भेलकर्मी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोड जाम करने की कोशिश की।
विज्ञापन

समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे प्रत्याशी

प्रत्याशियों से बात करते सीओ सदर - फोटो : AmarUjala
धक्का-मुक्की होने पर पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए भीड़ को तितर बितर किया। इसी बीच कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीष कुमार, विधायक व भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान और बसपा प्रत्याशी प्रशांत राय अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

यहां समर्थकों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। तीनों प्रत्याशियों ने बारी-बारी से एसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल व सीओ सदर जेपी जुयाल से वार्ता की। देर शाम तक कोतवाली व घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें