टिहरी के नैनबाग इलाके में नौ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म मामले में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। इसके अलावा मासूम को लेबर रूम में रखने पर कड़ी नाराजगी जताई है।
उन्होंने प्रकरण में पुलिस की भूमिका की जांच के लिए पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखने की बात कही है। इसके अलावा प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए जिलाधिकारी टिहरी की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की जाएगी।
वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए नैनबाग के बालिका रेपकांड में सीओ नरेंद्र नगर उत्तम सिंह को सोमवार को हटा दिया गया। प्रमोद शाह नए सीओ बनाए गए हैं। वहीं इस मामले की जांच सीईओ स्वपन सिंह को ट्रांसफर कर दी गई है।