फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की ने किया छेड़छाड़ का विरोध तो शोहदों ने सड़क पर बुरी तरह पीटा

Sun, 16 Apr 2017 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
beaten - फोटो : demo pic
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर कार सवार छात्रों ने आईएसबीटी फलाई ओवर के पास बीटेक छात्रा को रोककर मारपीट कर दी। आरोपी कई दिन से छात्रा का पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने भी ताबड़तोड़ छापे मारकर तीन आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चौथा फरार बताया गया। हरियाणा के सोनीपत और राजस्थान के इन दबंग छात्रों की कार से पुलिस को हॉकी-डंडे बरामद हुए हैं। दरअसल पहले दिन छात्रा ने उनकी करतूत को हल्केपन से लेकर टाल दिया था, जिससे उनके हौसले बुलंद होते चले गए। 

पुलिस के मुताबिक क्लेमेंटाउन क्षेत्र के एक निजी संस्थान की बीटेक छात्रा 13 अप्रैल को स्कूटी पर सवार होकर कालेज से घर जा रही थी। कार सवार कुछ युवकों ने उसका पीछा किया तो छात्रा ने स्कूटी रोककर अपना विरोध जता दिया। उस समय भीड़-भाड़ होने के कारण कार सवार युवक वहां से निकल गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

तीन गिरफ्तार, चौथा साथी फरार

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
छात्रा ने उसे हल्केपन से लेते हुए शिकायत करना मुनासिब नहीं समझा। शनिवार को छात्रा स्कूल से निकली तो पहले से ही मौजूद कार सवार युवकों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। रास्ते में अश्लील बातें भी की। छात्रा ने स्कूटी चलाते हुए उन्हें खरी-खरी सुना दी। आरोप है कि इन युवकों ने कार को आगे लगाकर छात्रा की स्कूटी रुकवा ली। गाली-गलौज करते हुए इन युवकों ने छात्रा के साथ मारपीट कर दी। तमाशबीनों के आ जाने पर आरोपी देख लेने की बात कहते हुए फरार हो गए। 

छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने छात्रों के बारे में जानकारी लगाकर उनके  कमरों पर दबिश दी, लेकिन वह वहां से फरार थे। पुलिस ने कई अन्य स्थानों पर छापेमारी कर तीन छात्रों शुभम बिश्नोई, लविश निवासी सोनीपत और अरबाज निवासी राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया।

चौथा साथी फरार बताया गया है। आरोपी भी छात्रा के कालेज में अध्ययनरत है। एसओ हरिओम चौहान ने बताया कि उनकी कार से डंडे, हाकी आदि मिले है, जिससे उनकी मंशा जाहिर होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें