फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में की छापेमारी, नजारा देख हैरत में पड़ गए

Wed, 06 Sep 2017 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्स रैकेट की सूचना पर मानव तस्कर विरोधी सेल की  टीम ने सिविल लाइंस पुलिस के साथ गेस्ट हाउस में छापेमारी की। लेक‌िन जब पुल‌िस वहां पहुंची तो नजारा देखकर हैरत में पड़ गए। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को मंगलवार देर शाम सूचना मिली की रोडवेज बस स्टैंड के पास एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। जिसमें दिल्ली जैसे बड़े शहरों से कुछ युवतियां आई हुई हैं। जिसके बाद मानव तस्कर विरोधी सेल की प्रभारी साधना त्यागी एवं कोतवाल ऐश्वर्य पाल पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

गेस्ट हाउस में कोई ऐसी जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लग पाई। लेकिन चार युवक व युवती आपस में बैठे जरूर मिले। जिसके बाद पुलिस इन को लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची।  पुलिस को कुछ खास सफलता नही मिल पायी।  
विज्ञापन


टीम प्रभारी साधना त्यागी ने बताया कि सेक्स रैकेट आदि कोई  जानकारी मौके से नहीं मिल पाई है। लेकिन चार युवकों और युवतियों को हिरासत में लिया गया है। जो गेस्ट हाउस में बैठे पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि युवक, युवतियों को हिदायत  के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें