बंगलादेश का एक युवक भारत में आकर झाड़ फूंक और तंत्र -मंत्र कर रहा था। अचानक पुलिस की नजर पड़ी तो वहां रखी हड्डियां और सामान देखकर पुलिस भी सकते में आ गई।
स्पेशल ब्रांच की टीम ने कलियर से एक बंगला देशी नागरिक को गिरफ्तार कर उससे हड्डियां और तंत्र-मंत्र का सामान बरामद किया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
रविवार को स्पेशल ब्रांच की टीम ने कलियर स्थित दरगाह क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान टीम की नजर दरगाह में घूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी। पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
थाने लाकर पूछताछ में संदिग्ध ने अपना नाम मोहम्मद गफूर (पुत्र गुलाम रसूल निवासी पद्दा आवासिक, थाना बोवालिया, जिला राजशाही, बंगला देश) बताया। तलाशी लेने पर टीम ने इससे बंगाली भाषा में उसका जन्म प्रमाण पत्र, हड्डियां एवं तांत्रिक प्रक्रिया का सामान बरामद किया है, लेकिन पासपोर्ट नहीं मिला।