फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक चैंपियन पर हमले में सात आरोपी धरे

Mon, 04 May 2015 09:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड खनिज परिषद के अध्यक्ष विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के काफिले पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापे मारकर सात लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


एसएसपी ने इस मामले की विस्तृत जांच कराने की बात कही है। अभी तक पुलिस हमले की सही वजह नहीं बता पा रही है। शनिवार को देहरादून से रुड़की लौटते समय खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के काफिले पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था।

गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए थे और गनर की कारबाइन छीनने का प्रयास किया गया था। मामले में गंगनहर पुलिस ने चैंपियन की सुरक्षा में लगे दरोगा चंडीलाल की तहरीर पर कई आरोपियों के खिलाफ बलवा और प्राणघातक हमला करने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस रातभर हमलावरों की तलाश में छापे मारती रही।
विज्ञापन


मामले में गंगनहर पुलिस ने सिकंदरपुर भैंसवाल निवासी परवेज, सन्नवर, अब्दुल वहाब, हसनपुर निवासी शोएब, लखनौती खुर्द निवासी परवेज, जहूर और मतलूब को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की है। मौके पर हुई वीडियोग्राफी के आधार पर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

बाकी हमलावरों की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई है। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें