फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम को सजा के बाद उत्तराखंड में पुलिस और सेना अलर्ट

Mon, 28 Aug 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
Security Alert
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को सोमवार को सजा सुनाने के मद्दे नजर पुलिस प्रशासन ने खासी चौकसी बरती। पुलिस प्रशासन ने सेना के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पूरे दिन पुलिस अलर्ट रहा, लेकिन शहर से लेकर देहात तक सभी स्थानों पर शांति बनी रही। 
विज्ञापन


पंचकुला कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में राम रहीम को तीन दिन पहले दोषी मान लिया गया था। जिसके चलते हरियाणा व पंजाब में उनके अनुयायियों में भारी आक्रोश हैं। बवाल और तोड़फोड़ सहित हिंसा में कई लोगों की जान जा चुकी हैं।

हरियाणा व पंजाब की स्थिति को देखते हुए सोमवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में भी पुलिस अलर्ट रही। इस दौरान सैन्यकर्मियों के साथ ही पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। सोमवार को दोपहर बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। फैसला आने को लेकर स्थानीय पुलिस के हाथ पांव फूले रहे, हालांकि किसी तरह की हिंसा और प्रदर्शन न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


मालूम हो कि शहर व आस-पास के क्षेत्र में उनके सैकड़ों अनुयायी हैं। पुलिस ने सेना के साथ मिलकर मिलिट्री तिराहा और बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। वहीं राम रहीम के आश्रम और उनके अनुयायियों पर भी पैनी नजर रखी गई।

पुलिस अधिकारी अनुयायियों की पल-पल की खबर लेते रहें, लेकिन क्षेत्र में पूरी तरह शांति बनी रही। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने देर शाम राहत की सांस ली। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि फैसले को लेकर चौकसी बरती गई है। सभी जगह शांति बनी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें