फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के कार्यक्रम को आर्मी और पुलिस की 'वर्दी' से खतरा, अलर्ट जारी

Fri, 20 Jan 2017 03:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
आईएमए में प्रस्तावित कमांडर कांफ्रेंस के दौरान ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा ने कहा कि संदिग्ध लोग सुरक्षा घेरे को तोड़ने के लिए आर्मी और पुलिस वर्दी का दुरुपयोग प्रयोग कर सकते है, ऐसे में आर्मी से समन्वय बनाकर सुरक्षा चक्र तैयार किया जाए।

कमांडर कांफ्रेंस को लेकर ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया। एडीजी राम सिंह मीणा ने कहा कि आईएमए परिसर में तो सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के पास

ऐसे में बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के पास रहेगी। ड्यूटी स्थल को आसपास चेक करने के साथ मोबाइल फोन का प्रयोग ना किया जाए।

प्रत्येक पुलिस कर्मी फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर जाए, ताकि संदिग्ध आर्मी या पुलिस वर्दी का दुरुपयोग न कर सके। यदि कोई संदिग्ध दिखता है तो अधिकारियों को बताया जाए।

यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए कि ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे लोगों को कम से कम परेशानी हो।
विज्ञापन

आईएमए परिसर पूरी तरह जीरो जोन रहेगा

आईएमए में पीओपी - फोटो : अमरउजाला
आईजी अभिसूचना एपी अंशुमन, गढ़वाल आयुक्त विनोद शर्मा, डीआईजी पुष्पक ज्योति, जिलाधिकारी रविनाथ रमन, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल आदि अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।

एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार को रिहर्सल और शनिवार को कार्यक्रम के दौरान आईएमए परिसर पूरी तरह जीरो जोन रहेगा। इसके अलावा आईएमए परिसर के चारों तरफ संदिग्धों की धरपकड़ के लिए सत्यापन अभियान चलाया गया है।  

यह रहेगा पुलिस बल
कमांडर कांफ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक 10, एएसपी एक, पुलिस उपाधीक्षक 14, इंस्पेक्टर 12, थानाध्यक्ष तीन, उप निरीक्षक 79, महिला उप निरीक्षक छह, हैड कांस्टेबल 21, कांस्टेबल 218, महिला कांस्टेबल 11, पीएसी की तीन कंपनी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें