फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाईदार पोस्ट के लिए अफसर ने लगवाई मम्मी से सिफारिश, आ गई भारी मुसीबत

Fri, 20 Jan 2017 11:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ऑफिस - फोटो : demo pics
विज्ञापन
किसी ‘महत्वपूर्ण विभाग’ में पोस्टिंग देने की मम्मी (दर्जाधारी मंत्री) की सिफारिश अपर सचिव धर्मेंद्र सिंह दताल के लिए परेशानी का सबब बन गई है। पोस्टिंग तो मिली नहीं, उल्टे कार्मिक विभाग ने इस प्रकार के पत्राचार को अनुशासनहीनता मानते हुए दताल से जवाब-तलब कर लिया है।
विज्ञापन


पोस्टिंग के लिए शासन को सिफारिशी पत्र लिखने वाली दताल की मम्मी सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम की उपाध्यक्ष हैं। सीआरपीएफ से प्रतिनियुक्ति पर उत्तराखंड आए दताल को शासन में तैनात किए जाने को लेकर पहले ही सवाल उठ रहे हैं।
Trending Videos

फाइल में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

दफ्तर - फोटो : demo pic
उनकी तैनाती को लेकर बीते दिनों डीओपीटी ने मुख्य सचिव से जानकारी मांगी है। मुख्य सचिव के निर्देश पर कार्मिक विभाग फाइल की पड़ताल करने में जुटा हुआ है।

सूत्रों की मानें तो धर्मेंद्र सिंह दताल की फाइल में एक चौंकाने वाली जानकारी भी है। कुछ माह पूर्व पिथौरागढ़ निवासी शकुंतला देवी दताल दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने शासन को पत्र लिखा कि उनके बेटे धर्मेंद्र सिंह दताल को कुछ और ‘महत्वपूर्ण विभागों’ का प्रभार सौंपा जाना चाहिए।
विज्ञापन

तैनाती को लेकर उठते रहे हैं सवाल

कुर्सी
गौरतलब है कि धर्मेंद्र अभी अपर सचिव (आईटी), डायरेक्टर आईटीडीए और एमडी हिल्ट्रान का कार्यभार संभाल रहे हैं। उन्हें शासन में तैनात किए जाने को लेकर पहले ही सवाल उठ रहे हैं। उसके बाद इस पत्र को देखकर आला अधिकारियों ने खासी नाराजगी जताई।

कार्मिक विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले में धर्मेंद्र सिंह दताल से स्पष्टीकरण तलब किया जाए कि आखिरकार उन्होंने इस प्रकार की सिफारिश क्यों करवाई ? कंडक्ट रूल के खिलाफ जाकर हुई इस हरकत पर उनसे जवाब मांगा गया है। इसके अलावा इस मामले की जानकारी सीआरपीएफ के महानिदेशक को भी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें