फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: जहरीली शराब से एक और ग्रामीण की मौत, दो आरोपियों ने उगले कई और लोगों के नाम

Wed, 27 Feb 2019 09:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की/चुड़ियाला
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

जहरीली कच्ची शराब से बिंडुखड़क निवासी एक और ग्रामीण की मौत हो गई है। ग्रामीण की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


जहरीली शराब से लगातार मौतों का सिलसिला जारी होने से ग्रामीणों खौफजदा हैं। अब तक जहरीली शराब पीने से होने वाली मौत का आंकड़ा 43 पहुंच गया है। जबकि जहरीली शराब पीने से दो ग्रामीणों की आंखों की रोशनी जा चुकी है।

बता दें कि झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बिंडुखड़क, भलस्वागाज, बाल्लुपुर समेत कई गांवों में आठ फरवरी को जहरीली कच्ची शराब ने जमकर कहर बरपाया था। जहरीली शराब के सेवन से कई ग्रामीणों की मौत हो गई थी।

 

सोमवार को भी जहरीली शराब से बिंडुखड़क निवासी कुशल पाल उर्फ मोनू (46) की मौत हो गई। जहरीली शराब से एक और मौत होने से ग्रामीणों में दहशत बनी है। मृतक ईलम चंद के भाई सेठपाल ने बताया कि जहरीली शराब पीने के बाद कुशल पाल को उपचार के लिए देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत सामान्य होने पर चिकित्सकों ने करीब एक सप्ताह पूर्व उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी थी।

 

इसके बाद वह गांव आ गया था और उसकी हालत पूरी तरह से सामान्य थी। सेठपाल ने बताया कि सोमवार को उनका भाई कुशल पाल रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में गया था। जहां अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे खून की उल्टी होना शुरू हो गई। साथ ही सीने में तेज दर्द उठने लगा।

विज्ञापन

 

उसकी हालत खराब होने पर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उसने ही रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम गांव पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन

सचिन, अमित ने उगले कई नाम

जहरीली कच्ची शराब प्रकरण में पुलिस ने कंपनी मालिक और मैनेजर को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में केमिकल के कारोबार से जुड़े कई लोगों के नाम पुलिस के सामने उगले हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को उनकी कंपनी पर भी लेकर पहुंची। यहां कंपनी से जुड़े दस्तावेजों और केमिकल की तलाशी ली। 

इस मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। कच्ची जहरीली शराब बनाने वाले आरोपी भगवानपुर के गांव डाडली निवासी अर्जुन ने रुड़की के रामनगर स्थित कंपनी मालिक अमित गुप्ता और सचिन गुप्ता समेत पांच लोगों के नाम पुलिस को बताए थे।
 
साथ ही बताया था कि इन लोगों से ही उसने केमिकल खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अमित और सचिन समेत पांचों लोगों की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया था। साथ ही केमिकल के छह ड्रम बरामद किए थे। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों अमित और सचिन का कोर्ट से रिमांड मांगा था।
 
रिमांड मंजूर होने पर पुलिस ने सोमवार को ही दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। एसओ झबरेड़ा कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में कई राज उगले हैं। साथ ही केमिकल खरीदने से संबंधित जानकारी भी दी है। दोनों आरोपियों को कंपनी पर ले जाकर भी छानबीन की गई है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों का भी रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें