यह होगा रूट
पंडितवाड़ी से देहरादून रेलवे स्टेशन के बीच की दूरी छह किमी है। बाइक या कार से जाने में अभी करीब 20 मिनट का समय लगता है। पॉड टैक्सी चलने पर यह दूरी पांच से सात मिनट में पूरी होगी। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अनुसार, हर किमी पर स्टेशन बनाए जाएंगे। इस लिहाज से प्रस्तावित स्टेशनों में पंडितवाड़ी, वसंत विहार, बल्लीवाला, कांवली रोड, सहारनपुर चौक, देहरादून रेलवे स्टेशन हाल्ट हो सकते हैं।
सहारनपुर चौक पर कम होगा दबाव
सहारनपुर चौक शहर का अधिकतम यातायात दबाव वाला केंद्र है। अभी विक्रम, ऑटो और निजी वाहनों के कारण यहां अक्सर जाम लगता रहता है। पॉड टैक्सी चलने पर सहारनपुर चौक से लेकर रेलवे स्टेशन तक के यातायात दबाव को कम किया जा सकेगा।
पहले फेल हो चुकी है योजना
पहले पंडितवाड़ी से रेलवे स्टेशन तक रोप-वे चलाने की योजना थी। इसके लिए डीपीआर तैयार कर ली गई थी। अब शासन इस रूट पर पॉड टैक्सी चलाना चाहता है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। फिजिबिलिटी सर्वे के बाद रिपोर्ट के आधार पर डीपीआर बनाने का काम शुरू होगा। -जितेंद्र त्यागी, एमडी, उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन