देहरादून। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ियों, किसानों और युवाओं के प्रति पीएम की संवेदनशीलता प्रेरणादायक है। उन्होंने यह बात यहां राजपुर विधानसभा क्षेत्र के डालनवाला मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सुनने के बाद कही।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का हर संबोधन ऊर्जा, उत्साह और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा से परिपूर्ण होता है। आज के कार्यक्रम में उन्हें विशेष रूप से यह बात अत्यंत उत्साहजनक लगी कि प्रधानमंत्री खिलाड़ियों का उल्लेख करना कभी नहीं भूलते। टी-20 वर्ल्ड कप का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि विश्व की विभिन्न टीमों में भारत के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं, जो देश की खेल क्षमता और वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है। किसानों के बारे में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा देश के अन्नदाता को अपनी प्राथमिकताओं में रखते हैं। उनके प्रत्येक संबोधन में किसानों के उत्थान और कल्याण की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पूनम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीष, हरीश, राजेंद्र, ओम कक्कड़, अशोक वर्मा, दीपचंद, रोहन चंदेल, रायपुर गंगोला, मोहनलाल वर्मा, मदन मोहन नेगी, इंदू बाला, मोती राम, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।