देहरादून। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़कों के निर्माण कार्य पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने समय सीमा बढ़ा कर 31 मार्च 2027 कर दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में पीएमजीएसवाई के तहत लंबित कार्यों व देनदारियों का निपटारा करने के लिए समय सीमा बढ़ाने का केंद्र सरकार से अनुरोध किया है। इस वित्त मंत्रालय ने सकारात्मक निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने पीएमजीएसवाई- प्रथम के तहत शेष देनदारियों के भुगतान व पीएमजीएसवाई- द्वितीय व पीएमजीएसवाई- तृतीय के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए समय सीमा बढ़ाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे राज्य में सड़क संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने में तेजी आएगी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। ब्यूरो