प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस माह के अंत में केदारनाथ धाम आ सकते हैं। उनके यह दौरे के केदारनाथ पुनर्निर्माण से जु़ड़े कार्यों का जायजा लेने की बात कही जा रही है। हालांकि अभी उनके आगमन की तिथियां तय नहीं हैं।
मगर हाल ही में हुई मुख्य सचिव की बैठक में इस दौरे को लेकर तैयारियों के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि 29 अप्रैल को केदारधाम के कपाट खुलने हैं। इससे पहले अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के पुनर्निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने खुद प्रधानमंत्री यहां आ सकते हैं।
पीएम की आस्था केदारधाम में बहुत पहले से रही है। बाबा केदार के कपाट बंद होने के मौके पर भी प्रधानमंत्री बीती 20 अक्टूबर को यहां पहुंचे थे। पीएम मोदी इससे पूर्व भी कामों का जायजा लेने केदारनाथ आ चुके हैं। इस बार वो केदार में बह रही नदियों पर बन रहे घाटों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बीते दिनों केदारनाथ में चले निर्माण कार्यों को ड्रोन के जरिए भी देखा था।