अगर आप भी दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलना चाहते हैं तो इसके लिए यह दो कांटेस्ट आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए आपको https://auth.mygov.in/#myqov पर क्लिक करना होगा। प्रतियोगिता में सफल चुने जाने पर आपको आमंत्रित किया जाएगा।
‘कैंची कैप्शन कांटेस्ट’ के तहत 150 कैरेक्टर से कम का कैप्शन दी गई तस्वीर पर देना होगा। जबकि ‘माय सक्सेस मंत्रा’ प्रतियोगिता के तहत आपको परीक्षा के दौरान छात्रों का उत्साह बढ़ाने वाली 60 सेकेंड की वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करने का विकल्प मिलेगा। या फिर आप 500 से कम शब्दों में अपने अनुभव भी दे सकते हैं।