फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh 2019: प्रयागराज के लिए रेलवे विभाग ने की तैयारी, रुड़की से गुजरेंगी चार स्पेशल ट्रेनें

Sun, 13 Jan 2019 10:00 AM IST
अलका त्यागी लवजीत, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 14 जनवरी से शुरू होने वाले कुंभ मेले के लिए रेलवे विभाग चार स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


ये ट्रेनें भटिंडा और चंडीगढ़ से सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद, लखनऊ होते हुए प्रयागराज के प्रयागघाट रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी।

मुरादाबाद मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) अश्वनी कुमार ने बताया कि कुंभ के मद्देनजर 04510-04509 (गाड़ी संख्या अप-डाउन) भटिंडा-प्रयागघाट-भटिंडा, 04516-04515 भटिंडा-फाफामऊ-भटिंडा, 04512-04511 अंब अंदौरा-प्रयागघाट-अंब अंदौरा (ऊना हिमाचल के निकट) और 04514-04513 चंडीगढ़-प्रयागघाट-चंडीगढ़ के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

Trending Videos
विज्ञापन

ट्रेनों के संचालन की तैयारी पूरी

उन्होंने बताया कि से प्रयागराज में कुंभ मेले के लिए ट्रेनों के संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। कहा कि प्रयागराज में 14 जनवरी से कुंभ मेला शुरू होने वाला है। विभाग ने चार स्पेशन ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है, जिसमें गाड़ी संख्या 04510 भटिंडा से 13 जनवरी को सुबह 4.30 बजे प्रस्थान करेगी जो अगले दिन रात्रि दो बजे प्रयागघाट स्टेशन पहुंचेगी।

जबकि यह ट्रेन रुड़की रेलवे स्टेशन पर सुबह 10.23 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन 17 फरवरी तक चलाई जाएगी। प्रयागराज से 04509 ट्रेन को 15 जनवरी से रात्रि 10.30 बजे प्रस्थान करेगी और रुड़की रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12.05 पर पहुंचेगी। जबकि अगले दिन शाम 7.30 बजे भटिंडा पहुंचेगी। 

यह 19 फरवरी तक चलाई जाएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 04514 चंडीगढ़ से 14 जनवरी, 18 फरवरी और एक मार्च को चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 04512 अंब अंदौरा से 19 जनवरी, आठ फरवरी और दो मार्च को चलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें