प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए। राजधानी देहरादून से लेकर जिलों में विधायक और सांसदों के कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पीएम के मन की बात सुनने की अलग से व्यवस्था बनाई गई।
राजधानी देहरादून में कई जगह कार्यक्रम हुआ। जीएमएस रोड पर चौधरी फार्म में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचा। प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला और कैंट विधायक हरबंस इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
लोगों को पीएम का संबोधन सुनने के लिए बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी। मोहक्कमपुर में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने मन की बात कार्यक्रम के लिए व्यवस्था बनाई। इसके अलावा मसूरी विधायक ने गणेश जोशी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के जाखन में कार्यक्रम आयोजित किया।