प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को चंडीगढ़ जाने से पहले तीर्थनगरी ऋषिकेश आएंगे। यहां वह शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम में कुछ समय स्वामी दयानंद गिरी के साथ बिताएंगे और फिर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।
ऋषिकेश स्थित शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम में स्वामी दयानंद गिरी रहते हैं। आजकल दयानंद गिरी कुछ अस्वस्थ चल रहे हैं। इसलिए प्रधानमंत्री उनसे मुलाकात करने आ रहे हैं।
अब अंग्रेज भी कहते हैं वेलकम : भट्ट
उधर, काशीपुर में नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। कहा कि भारत देश में अब ऋषि पैदा हो गया है, जिसकी वजह से भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। अब अंग्रेज भी भारतवासियों को आने का न्यौता देते हैं और कहते हैं वेलकम।
सोमवार को यहां पर सुरक्षा बंधन बीमा योजना कार्यक्रम में भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर पूरे देश में योग को लोग जानने लगे है। 40 मुस्लिम देशों ने प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर योग को अपनाया है।