फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहुंचेंगे देहरादून, ये रहेगा पूरा शेड्यूल

Wed, 20 Jun 2018 06:45 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Narendra modi
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार रात देहरादून पहुंच जाएंगे। वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे राजभवन जाएंगे, यहां रात्रि विश्राम के बाद 21 जून की सुबह वे वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में होने वाले योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

विज्ञापन


इसके तत्काल बाद वे वापस दिल्ली लौट जाएंगे। चर्चा यह भी है कि वे केदारनाथ धाम भी जा सकते हैं, लेकिन पीएमओ से भेजे गए कार्यक्रम में इसका जिक्र नहीं है। प्रधानमंत्री कार्यालय से शासन को भेजी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार रात पौने 10 बजे प्रधानमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

यहां राज्यपाल डॉ.केके पाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उन्हें रिसीव करेंगे। इसके बाद उन्हें हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग से राजभवन लाया जाएगा, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। एयरपोर्ट से थानो के रास्ते को दुरुस्त करके रिजर्व मार्ग के तौर पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी
सूत्रों के मुताबिक पीएमओ से अभी तक मिले कार्यक्रम के अनुसार पीएम रात का भोजन नहीं करेंगे, साथ ही किसी से उनकी मुलाकात का भी कोई जिक्र नहीं है। सुबह साढ़े छह बजे तक उन्हें एफआरआई स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना है। यहां जाने से पहले राजभवन में प्रधानमंत्री के हाथों चंदन का एक  पौधा लगवाने के कार्यक्रम के लिए राजभवन की ओर से अनुरोध किया गया है।

हालांकि अभी इसकी पुष्टि पीएमओ से नहीं हुई है। एफआरआई में सुबह साढ़े छह से साढ़े सात बजे तक पीएम मोदी योग कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस दौरान कुछ विशिष्ट लोगों का संबोधन भी होगा, इस दौरान प्रधानमंत्री भी करीब पांच मिनट में अपनी बात रखेंगे।

साढ़े सात बजे वे कार्यक्रम स्थल से जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट पहुंचेंगे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वे सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। सूत्रों की मानें तो पीएमओ से प्रधानमंत्री का एक संशोधित कार्यक्रम भी बुधवार को भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें