फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहयोग करें, केदारपुरी की तरह संवार दूंगा बदरीशपुरी भी : मोदी

Mon, 20 May 2019 10:27 AM IST
vivek shukla प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, बदरीनाथ
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और स्थानीय लोग सहयोग करें तो बदरीशपुरी भी केदारपुरी की तरह नजर आएगी। प्रधानमंत्री ने समिति के पदाधिकारियों से यह बात कही। 

विज्ञापन


रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के सिंहद्वार से करीब पांच मिनट तक बदरीनाथ के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा। गुजरात भवन में उन्होंने बीकेटीसी के पदाधिकारियों से भेंट की। बीकेटीसी अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल और बदरीनाथ के डिमरी ब्राह्मण पंकज डिमरी ने केदारनाथ की तर्ज पर ही बदरीनाथ धाम को भी संवारने की मांग उनके सम्मुख रखी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बदरीनाथ धाम को भी केदारनाथ की भांति संवारा जा सकता है, इसके लिए मंदिर समिति और स्थानीय लोगों को उनका (प्रधानमंत्री का) सहयोग करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

धाम के सौंदर्यीकरण के लिए मंदिर परिसर के इर्द गिर्द हुए निर्माणों को हटाना होगा। ऐसी स्थिति में विरोध के स्वर उठ सकते हैं, लिहाजा सभी को इस दिशा में सहयोग करना होगा।

डिमरी ब्राह्मण पंकज डिमरी ने कहा कि बदरीनाथ की तीर्थयात्रा संपन्न होने के बाद बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी के साथ बीकेटीसी के पदाधिकारी उनसे (प्रधानमंत्री) मिलने दिल्ली आएंगे।

पीएम मोदी ने बदरीनाथ की शीतकालीन यात्रा के बारे में भी समिति के पदाधिकारियों से जानकारी मांगी। इस दौरान बदरीनाथ विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट, कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, थराली विधायक मुन्नी देवी, बीकेटीसी सदस्य अरुण मैठाणी, चंद्रकला ध्यानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें