फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Uttarakhand Visit Live: राज्य को समर्पित किए ऑक्सीजन प्लांट, पीएम बोले-देश की सुरक्षा में उत्तराखंड की विशेष भूमिका

Thu, 07 Oct 2021 12:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

खास बातें

PM Narendra Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को उत्तराखंड में हैं। पीएम मोदी ने ऋषिकेश एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने एम्स से वर्चुअल माध्यम से देशभर के मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में स्थापित करीब 35 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:27 PM, 07-Oct-2021

संयुक्त किसान मोर्चा ने किया प्रधानमंत्री के दौरे का विरोध

वहीं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान डोईवाला में संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुर हिंसा को लेकर जुलूस निकाला। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तराखंड आगमन का विरोध किया। इस दौरान काली पगड़ी, टोपी और पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में तजेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, गुरदीप सिंह, सुरेंद्र खालसा, जाहिद अंजुम, फुरकान आदि मौजूद थे।

12:19 PM, 07-Oct-2021

भाजपा सरकार का डबल इंजन नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की टीम अच्छा काम कर रही है। केंद्र की सरकार भी प्रदेश सरकार की पूरी मदद कर रही है। उत्तराखंड अगले तीन चार सालों में गठन के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। भाजपा सरकार का डबल इंजन प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन समाप्त किया और सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मंच से चले गए।

12:12 PM, 07-Oct-2021

हवाई सेवाओं के लिए तैयार की जा रहीं ढांचागत व्यवस्थाएं

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में हवाई सेवाओं के लिए ढांचागत व्यवस्थाएं तैयार की जा रहीं हैं। उन्होंन कहा कि देश की सुरक्षा में उत्तराखंड की विशेष भूमिका है। सरकार की सभा योजनाओं का लाभ उत्तराखंड के लोगों को भी होगा। चारधाम को जोड़ने वाली ऑल वेदर रोड पर तेजी से काम चल रहा है। चारधाम परियोजना देश और दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बहुत बड़ी सुविधा तो बन ही रही है, साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं के चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों को भी आपस में जोड़ रही है। हमारी सरकार, हर फौजी, हर पूर्व फौजी के हितों को लेकर भी पूरी गंभीरता से काम कर रही है। ये हमारी ही सरकार है जिसने वन रैंक वन पेंशन को लागू करके अपने फौजी भाइयों की 40 साल पुरानी मांग पूरी की।

विज्ञापन
12:09 PM, 07-Oct-2021

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से लाभ मिलेगा

कहा कि मैं केदारनाथ धाम पुनर्निमार्ण कार्य का जायजा लेता रहता हूं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से उत्तराखंड को लाभ मिलेगा। देहरादून हवाई अड्डे की क्षमता को बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री धामी के ऊर्जावान नेतृत्व में हेलीपॉड योजना को बढ़ावा मिल रहा है। 2019 में जल जीवन मिशन शुरू होने से पहले उत्तराखंड के सिर्फ 1 लाख 30 हजार घरों में ही नल से जल पहुंचता था। आज उत्तराखंड के 7 लाख 10 हजार से ज्यादा घरों में नल से जल पहुंचने लगा है। यानि सिर्फ 2 वर्ष के भीतर राज्य के करीब-करीब 6 लाख घरों को पानी का कनेक्शन मिला है।

12:04 PM, 07-Oct-2021

कोविन एप बनाकर बताया बड़े पैमाने पर टीकाकरण कैसे होता है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने कोविन प्लेटफॉर्म बनाकर पूरी दुनिया को रास्ता दिखाया है कि इतने बड़े पैमाने पर टीकाकरण कैसे होता है। पहले छह एम्स थे। आज देश में 22 एम्स हैं। सरकार का लक्ष्य है कि देश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाया जाए। उत्तराखंड में भी पिथौरागढ़, हरिद्वार, रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। उत्तराखंड के निर्माण का सपना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरा किया था।

विज्ञापन
12:01 PM, 07-Oct-2021

जल्द ही शत-प्रतिशत पहली कोरोना डोज का पड़ाव पूरा करने वाला है उत्तराखंड

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जल्द ही शत-प्रतिशत पहली कोरोना डोज का पड़ाव पूरा करने वाला है। कहा कि ऑक्सीजन के निर्माण के साथ उसका ट्रांसपोर्टेशन भी मुश्किल होता है। पूर्वी भारत में सबसे अधिक ऑक्सीजन निर्माण होता है। लेकिन दूसरी लहर के दौरान उत्तर और पश्चिम भारत में ऑक्सीजन की सबसे अधिक जरूरत थी। आज देश के हर जिले के पास अपना पीएसए ऑक्सीजन प्लांट है। राज्य सरकार और केंद्र के प्रयासों से भारत में पीएम केयर्स के तहत चार हजार नए ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित होंगे। हमारा देश और यहां के अस्पताल अब काफी सक्षम हो गए हैं।

11:57 AM, 07-Oct-2021

जहां से भी संभव हो वहां से ऑक्सीजन टैंकर उपलब्ध कराए गए

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश और दुनिया में दिन-रात जहां से भी संभव हो वहां से ऑक्सीजन टैंकर उपलब्ध कराए गए। विशेष ट्रेन चलाई गईं। विमान से ऑक्सीजन लाई गई। डीआरडीओ की मदद ली गई। एक लाख से अधिक ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर के लिए रुपए भी दिए गए। कहा कि देश को करीब चार हजार नए ऑक्सीजन प्लांट मिलने जा रहे हैं। देश के अस्पताल पहले से ज्यादा सक्षम हो रहे हैं। यह गर्व की बात है कि कोरोना वैक्सीन की 93 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं और जल्द ही हम 100 करोड़ का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।

11:53 AM, 07-Oct-2021

कभी मास्क और दवाओं के आयात के लिए हम दूसरे देशों पर निर्भर थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैं देवभूमि उत्तराखंड से देश को 35 ऑक्सीजन प्लांट का उपहार देने में गौरान्वित महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री ने कहा एक विश्वस्तरीय जांच लैब से शुरुआत करने के साथ आज हमारे पास तीन हजार विश्वस्तरीय जांच लैब हैं। कभी मास्क और दवाओं के आयात के लिए हम दूसरे देशों पर निर्भर थे। आज भारत मास्क और दवाएं निर्यात कर रहा है। पीएम ने कहा ददूरस्थ गांवों में भी वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की सुविधा पहुंची है। 

11:49 AM, 07-Oct-2021

उत्तराखंड की भूमि मेरे कर्म और मर्म की भूमि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड की देवधरा ने मेरे जैसे अनेकों लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। उत्तराखंड की भूमि मेरे कर्म और मर्म की भूमि है। यहां से मेरा नाता सत्व का भी है और तत्व का भी है। कहा कि बीस साल पहले मुझे आज के ही दिन गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी मिली थी। जिस धरती ने मुझे स्नेह दिया है यहां आना मेरा सौभाग्य है। यहां आकर एक नई ऊर्जा मिलती है। कहा कि जहां योग और आयुर्वेद की शक्ति से जीवन को आरोग्य बनाने का समाधान हुआ है, आज वहीं से देश भर के ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ हुआ है।

11:44 AM, 07-Oct-2021

भारत माता की जय के साथ प्रधानमंत्री अपना संबोधन शुरू किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उत्तराखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और उत्तराखंड के अन्य मंत्रियों का नाम लेकर संबोधन शुरू किया। उन्होंने मंत्री धन सिंह रावत को जन्मदिवस की बधाई भी दी। पीएम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मित्र कहकर संबोधित किया। कहा कि देवभूमि विश्व के लोगों को आकर्षित करती रही है। इसे मां गंगा का आशीर्वाद मिल रहा है। आज से ही नवरात्र भी शुरू हो रहे हैं और आज के दिन के मेरा यहां आकर हिमालय की धरती को प्रणाम करना धन्य भाग्य है।

11:42 AM, 07-Oct-2021

देशभर के 35 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश एम्स के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से देशभर के मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में स्थापित करीब 35 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी किया।

11:32 AM, 07-Oct-2021

प्रधानमंत्री ने एक सैनिक पुत्र को प्रदेश की सेवा का मौका दिया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक सैनिक पुत्र को प्रदेश की सेवा का मौका दिया है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री के आभारी हैं।

11:30 AM, 07-Oct-2021

कोरोना काल के कठिन समय में प्रधानमंत्री ने हमारा हाथ थामा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोरोना काल के कठिन समय में प्रधानमंत्री ने हमारा हाथ थामा। सैनिकों के प्रति आपका स्नेह जग जाहिर है। आप अपने सारे त्योहार सैनिकों के बीच मनाते हैं। इसलिए हर उत्तराखंडवासी के दिल में आपके लिए एक अलग प्रकार का स्नेह है। 

11:28 AM, 07-Oct-2021

आज ही के दिन प्रधानमंत्री ने गुजरात के मुख्यमंत्री की यात्रा शुरू की थी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आने पर स्वागत किया। कहा कि आज ही के दिन प्रधानमंत्री ने गुजरात के मुख्यमंत्री की यात्रा शुरू की थी। प्रधानमंत्री हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।

11:26 AM, 07-Oct-2021

प्रधानमंत्री ने देश की फार्मा कंपनी पर भरोसा जताया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री ने देश की फार्मा कंपनी पर भरोसा जताया। आज प्रधानमंत्री देश को 35 ऑक्सीजन प्लांट समर्पित करेंगे। इसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना संबोधन दिया।

11:21 AM, 07-Oct-2021

पीएम मोदी ने पूरी दुनिया को वैक्सीन उपलब्ध कराई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में किए गए कार्यों को गिनाया। उन्होंने कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों को भी गिनाया। कहा कि पीएम मोदी ने पूरी दुनिया को वैक्सीन उपलब्ध कराई। 92 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। उत्तराखंड में 95 प्रतिशत पहली डोज का टीकाकरण हो चुका है।

11:16 AM, 07-Oct-2021

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शॉल भेंट कर स्वागत किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शॉल भेंट कर उत्तराखंड आने पर उनका स्वागत किया।

11:14 AM, 07-Oct-2021

एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। वह ऋषिकेश एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वर्चुअल माध्यम से वह देशभर के मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में स्थापित करीब 35 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे।

08:50 AM, 07-Oct-2021

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा: राज्य को समर्पित किए ऑक्सीजन प्लांट, बोले-देश की सुरक्षा में उत्तराखंड की विशेष भूमिका

नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर एम्स ऋषिकेश में उतरा
सुबह करीब 10 बजकर 58 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर एम्स ऋषिकेश में उतरा। वहीं एम्स ऋषिकेश में मीडिया का प्रवेश प्रतिबंधित है। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले दो हेलीकॉप्टर एम्स में उतरे और सुरक्षा दल ने परिसर में मोर्चा संभाला। इससे पहले उनके आगमन को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया। एम्स के गेट बंद किए गए। मरीजों और तीमारदारों को बैरिकेड पर रोक दिया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद हैं।

उत्तराखंड के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं पीएम
हालांकि प्रधानमंत्री का यह राजनीतिक दौरा नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वह उत्तराखंड के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से शासन व प्रशासन के स्तर पर पीएम के दौरे की तैयारियां चल रहीं थीं।मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू ने समीक्षा बैठक भी की थी। देहरादून के जिलाधिकारी ने भी प्रशासनिक अधिकारियों को मोर्चे पर उतार दिया है। विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) ने ऋषिकेश हेलीपैड और एम्स तक डेरा जमा लिया है। सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

उत्तराखंड की धरती से विशेष प्रेम
प्रधानमंत्री का उत्तराखंड की धरती से विशेष प्रेम है। ये हमारे लिए खुशी के क्षण हैं। हम तो यही चाहते हैं कि वह उत्तराखंड की धरती पर बार-बार आएं। वह जब भी उत्तराखंड आते हैं, हम सब को जनसेवा के कार्य करने की नई ऊर्जा मिलती है। पीएम का यह दौरा विकास के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें