फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Uttarakhand Visit: खुले मंच से पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी ये सलाह, पर्यटन को ऐसे मिलेगा बढ़ावा

Thu, 06 Mar 2025 12:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

PM Modi Uttarakhand Visit Today: पीएम मोदी ने हर्षिल में आयोजित जनसभा में सीएम धामी से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक अपील की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मुखबा में मां गंगा की पूजा-अर्चना कर देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन


इसके बाद हर्षिल में जनसभा की। जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड को अब और बढ़ाना है। इसमें पर्यटन एक अहम भूमिका निभाएगा। यहां के पर्यटन को विश्व स्तर पर पहुंचाने में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अहम योगदान दे सकते हैं। 
 
उन्हाेंने सीएम धामी से कहा कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के लिए  प्रतियोगिता आयोजित करें। वह उत्तराखंड के विंटर टूरिज्म पर शॉर्ट फिल्म बनाएं। जो सबसे अच्छी बनाएं उन्हें इनाम दें। इससे प्रदेश के खूबसूरत स्थलों की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। वहीं उन्होंने कंटेंट क्रियेटर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से भी अपील की कि वह उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन


PM Modi In Uttarkashi: उत्तराखंड में अब घाम तापो पर्यटन, नए विजन का मंत्र दे गए मोदी, पढ़ें भाषण की बड़ी बातें

विज्ञापन

उन्होंने कॉरपोरेट घरानों से आग्रह किया कि वह अपनी बैठकों के लिए उत्तराखंड आएं। उत्तराखंड में 50 टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित करने की बात पीएम मोदी ने कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें