फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम त्रिवेंद्र का दावा, पीएम मोदी की रैली को 2014 से अच्छा माहौल बनाएंगे, नजूल नीति पर भी बोले

Wed, 13 Feb 2019 08:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत
विज्ञापन

सरकार ने नजूल को लेकर प्रदेश और रुद्रपुर की जनता से किया वादा निभाया है। नजूल से सबसे ज्यादा रुद्रपुर ही प्रभावित है। जरूरत पड़ने पर नजूल नीति में बदलाव कर उसे सुलभ बनाया जाएगा। यह बात मंगलवार को मोदी मैदान में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नैनीताल की पेयजल योजना पाइप लाइन में है। केंद्र की एक्सपर्ट कमेटी सर्वेक्षण कर चुकी है। जल्द ही नैनीताल के लिए कोसी नदी से पानी लिफ्ट करने की अनुमति मिल जाएगी। मसूरी के लिए दो सौ करोड़ से अधिक की योजना संस्तुति की प्रक्रिया में है।

उन्होंने जमरानी के राष्ट्रीय परियोजना घोषित होने की उम्मीद जताई। कहा कि परियोजना से उत्तराखंड और यूपी दोनों को सिंचाई और पेयजल के लिए पानी उपलब्ध होगा। इससे पूर्व सीएम ने 14 फरवरी को प्रस्तावित महारैली की सफलता के लिए मोदी मैदान में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय सहित विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ भूमि पूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनने वाला है 2014 से अच्छा माहौल: सीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 फरवरी को होने वाली रैली अभूतपूर्व और ऐतिहासिक होगी। रैली को लेकर चारों तरफ लोगों में जोश है और गढ़वाल से भी लोग रैली में आना चाहते हैं। ऐसा माहौल तैयार करना है कि प्रधानमंत्री प्रदेश की पांचों सीटें जीतने का विश्वास लेकर लौटें। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को महारैली स्थल मोदी मैदान में भूमि पूजन के दौरान कही।

मंगलवार को महारैली स्थल मोदी मैदान में मुख्यमंत्री रावत ने प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय सहित विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ भूमि पूजन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं को रैली में आने वाले मेहमानों की सुविधाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यवस्था बनाने में प्रशासन के साथ ही कार्यकर्ता भी जिम्मेदारी निभाएं।

उन्होंने कहा कि नैनीताल जिलाध्यक्ष ने बसें कम पड़ने की बात कही तो उन्होंने रामपुर, बरेली, पीलीभीत से बसें मंगवाने को कहा है ताकि लोग प्रधानमंत्री को सुनने रैली में पहुंच सकें। कहा कि रैली के लिए माहौल बनवाने के लिए बाइक रैली समेत छोटे-छोटे इवेंट भी कार्यकर्ता कराएं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा प्रधानमंत्री की रैली को लाखों की संख्या में लोग सुनेंगे। रैली के प्रभाव का बहुत बड़ा आयाम होगा। 2014 से अच्छा माहौल बनने वाला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ऐसे समय उत्तराखंड आ रहे हैं, जब प्रदेश को बारामासी सड़क, भारत माला परियोजना सहित तमाम सौगातें मिलीं हैं। सीएम मंगलवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें