बोर्ड के दफ्तर में भी प्रधानमंत्री की फोटो लगी हुई है। डिप्टी डायरेक्टर अहमद ने बताया कि राज्य में 297 मदरसे मान्यता प्राप्त हैं। इन सभी मदरसों को सर्कुलर जारी किया गया है। इसके अलावा निजी मदरसे हैं। इन मदरसों पर बोर्ड का अधिकार नहीं है। निजी मदरसों का प्रबंधन अपनी व्यवस्था के संबंध में निर्णय लेता है।
कुछ मदरसों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो लगाने से इनकार करने का मुद्दा गर्म हो गया है। इस पर बोर्ड ने अपने आदेश के अनुपालन का फीड बैक लेना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के निदेशक कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में अभी आया है।
इस संबंध में जानकारी ली जा रही है। इस मुद्दे पर विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का कहना है कि मदरसों को देश के प्रधानमंत्री की फोटो लगाने में हर्ज क्या है? अगर आदेश हैं तो सबको फोटो लगाना चाहिए।