फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इस बार देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने आ रहे हैं पीएम मोदी, ये है उनका खास प्लान

Sun, 27 May 2018 01:56 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आ सकते हैं। वे यहां योग महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी के पहल के बाद ही आज योग अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। पिछले दो सालों से प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में खुद हिस्सा लेकर इसे भव्य बना रहे हैं। साल 2017 में पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लखनऊ और उससे पहले दिल्ली में हिस्सा लिया था। बार यह कार्यक्रम देहरादून के परेड मैदान में कराने की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


हालांकि, अभी राज्य सरकार को विधिवत रूप से प्रधानमंत्री कार्यालय से इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन एक अफसर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम देहरादून में होने की संभावनाएं जताई हैं। पीएम मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव रहा है। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। इसके बाद इस दिन वे केदारनाथ दर्शन के लिए भी जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें