फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्राली ने तीन महिलाओं को कुचला, दो की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Sun, 27 May 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo
विज्ञापन

उत्तराखंड में उधमसिंहनगर जिले के बाजपुर में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्राली ने तीन महिलाओं को कुचल दिया। जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव बेरिया दौलत में घटना सुबह छह बजे हुई। एक गोबर की खाद से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने महिलाओं को रौंद दिया। जिसके बाद दो महिलाओं जोगिंदर कौर पत्नी हजारा सिंह व सुखविंदर कौर पत्नी सुच्चा सिंह निवासी बेरिया दौलत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  

तीसरी महिला परमजीत कौर घायल हो गई। तीनों महिलाएं गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक कर घर वापस जा रही थी। पुलिस ने दोनों मृतक  महिलाओं का शव पोस्टमार्टम हेतु शवविच्छेदन ग्रह भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें