फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस बात पर चर्चा करेंगे उत्तराखंड के दो छात्र

Mon, 28 Jan 2019 09:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
pm modi - फोटो : social media
विज्ञापन

उत्तराखंड के दो छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक खास विषय पर चर्चा करेंगे। आगे पढ़िए क्या कहेंगे छात्र प्रधानमंत्री से...

विज्ञापन


ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल जाखनदेवी अल्मोड़ा के दसवीं के मेधावी छात्र लोकेश सिंह पवार का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम के लिए हुआ है। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड से एमपी हिंदू इंटर कालेज रामनगर के बारहवीं के छात्र सौरभ बिष्ट का भी चयन हुआ है। 
 

विज्ञापन

29 जनवरी को ताल कटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में होगी चर्चा

विद्यालय प्रबंधक हर्षवर्धन चौधरी ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम 29 जनवरी को ताल कटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में होगा। 15 जनवरी को कार्यक्रम के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से ऑनलाइन परीक्षा कराई गई थी, जिसमें लोकेश सिंह पवार और सौरभ बिष्ट का चयन हुआ। 

कार्यक्रम में भागीदारी के लिए लोकेश दिल्ली चले गए हैं। पनियाउडियार निवासी लोकेश की मां इंदु पवार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में शिक्षिका हैं, जबकि पिता प्रमोद सिंह पवार नैनीताल में व्यवसाय करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें