रविवार को पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए प्लाइट नहीं गई। शनिवार को खराबी आने के कारण विमान देहरादून वापस नहीं जा पाया था। रविवार को नैनीसैनी में खड़े विमान की खराबी को तकनीकी टीम ने दूर किया। अपराह्न 3.45 बजे विमान ने देहरादून के लिए उड़ान भरी। विमान में 9 यात्री देहरादून गए। शनिवार की सुबह देहरादून से विमान यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ पहुंचा। यहां से यात्रियों को पंतनगर और वहां से पिथौरागढ़ लाया गया।
देहरादून वापसी के दौरान विमान में खराबी आ गई। विमान नैनीसैनी हवाई पट्टी से देहरादून के लिए वापस उड़ान नहीं भर पाया। इसी विमान से जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय को देहरादून लौटना था। ऐन मौके पर विमान में खराबी के कारण मंत्री सड़क मार्ग से देहरादून गए।
रविवार को सुबह से ही यात्री पिथौरागढ़ और पंतनगर में विमान का इंतजार करते रहे लेकिन उनके हाथ मायूसी लगी। विमान सेवा में आए दिन व्यवधान आने से यात्रियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि हवाई सेवा में यात्रियों की संख्या को देखते हुए अधिक सीट वाले विमान से यात्रा संचालित की जानी चाहिए।