फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश पहुंचे पीएम के भाई पंकज मोदी, स्वामी चिदानंद संग परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती

Fri, 30 Aug 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश/हरिद्वार
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन में पंकज मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी बृहस्पतिवार को ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन पहुंचे। यहां उन्होंने  परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। दोनों के बीच स्वच्छ भारत मिशन और पर्यावरण को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन


वार्ता के दौरान स्वामी ने अपनी हाल ही में हुई गांधी आश्रम, अहमदाबाद की यात्रा के विषय में भी पंकज मोदी को बताया। कहा कि गुजरात की भूमि ने भारत को गांधी जैसे सपूत दिए। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर को साबरमती आश्रम, अहमदाबाद में महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाएगी। मानव और पर्यावरण एक दूसरे से परस्पर जुड़ा बताते हुए उन्होंने कहा कि मानव के विकास का सीधा संबंध पर्यावरण से है।

कहा कि प्राकृतिक संसाधनों मसलन वृक्ष, वन्य जीव और जल को भी जीने का अधिकार होना चाहिए। इस मौके पर स्वामी चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में पंकज मोदी, गुजरात के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के महंत दिलीप दास, प्रवीण भाई कोटक आदि ने परमार्थ गंगा तट पर आरती में भी भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्र को सशक्त बनाने में जुटे पीएम मोदी: पंकज

इसके बाद वे उत्तरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्रीलाल माता मंदिर वैष्णो देवी गुफा में पहुंचे। उन्होंने भक्त दुर्गादास के संयोजन में पूजन कर राष्ट्र कल्याण और पीएम नरेंद्र मोदी की दीर्घायु जीवन की कामना की। 

पंकज मोदी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ लाल माता मंदिर में मां वैष्णो देवी की आरती करने के बाद कहा कि मंदिर आकर वह स्वयं को अभिभूत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूज्य माता लाल देवी ने हरिद्वार में ही वैष्णो देवी मंदिर जैसा मंदिर स्थापित कर जनमानस को मां वैष्णो देवी के समीप लाने का कार्य किया, जो लोग आर्थिक कारण से जम्मू-कश्मीर स्थित वैष्णो देवी मंदिर नहीं जा पाते थे। वह हरिद्वार आकर मां वैष्णो देवी की पूजन सुगमता से कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्ण निष्ठा से राष्ट्र की मजबूती व विकास के लिए प्रयासरत हैं। उनके नेतृत्व में हमारा देश समूचे विश्व में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर चेतन ज्योति आश्रम के शिवम महंत, पार्षद अनिरूद्ध भाटी, विदित शर्मा, राजेश शर्मा, राजेश सकलानी, सकलदेव महतो, अश्वनी, हेमंत थपलियाल, हीरा जोशी, दीवान सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें