दून की बेटी एनसीसी कैडेट हिमानी सिंह को गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेडल देकर सम्मानित करेंगे। हिमानी ने परेड में देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। हिमानी सिंह डीआईटी विश्वविद्यालय की छात्रा हैं।
विवि के कुलपति केके रैना व एनसीसी ट्रेनर लेफ्टिनेंट बृजलता ने बताया कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में चल रही परेड में देशभर से 530 कैडेट्स ने हिस्सा लिया। इसमें हिमानी सिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर शीर्ष तीन में जगह बनाई। बताया कि हिमानी मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा हैं। यह विवि का पहला एनसीसी बैच है, जिसमें हिमानी ने कड़ी लगन एवं मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की। हिमानी के पिता अजय कुमार सिंह व मां शबनम सिंह ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है। मा.सि.रि.