फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्तेभर के भ्रमण पर उत्तराखंड पहुंचेंगी प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी जशोदा बेन

Thu, 26 Jul 2018 08:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
जशोदा बेन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन के हफ्ते भर के भ्रमण पर शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचेगी। वह दो अगस्त तक कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। पुलिस प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन


डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जशोदा बेन शुक्रवार को दिल्ली से कार से रवाना होकर काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगी। 28 जुलाई को वह सुबह दस बजे से गणमान्य लोगों से भेंट करेंगी।

शाम चार बजे बालाजी विवाह गृह कुसुमखेड़ा में आयोजित सांस्कृतिक और सम्मान समारोह कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। 29 जुलाई को बेन 11 बजे संस्था के मार्गदर्शक गौलापार स्थित प्रतिष्ठान का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद दोपहर एक बजे इंदिरानगर स्थित साहू धर्मशाला का उद्घाटन करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो अगस्त को हल्द्वानी से दिल्ली को होंगी रवाना

जशोदा बेन
डीएम के अनुसार जशोदा बेन 30 जुलाई को अपराह्न एक बजे से नैनीताल में सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। शाम पांच बजे वह नैना देवी मंदिर में आयोजित आरती में हिस्सा लेंगी और रात्रि विश्राम वह राज्य अतिथि गृह में करेंगी।

31 जुलाई को घोड़ाखाल स्थित गोलू देवता मंदिर, कैचीधाम मंदिर और जागेश्वर मंदिर के दर्शन करेंगी। शाम चार बजे वह राजभवन नैनीताल का भ्रमण करेंगी। एक अगस्त को अपराह्न एक बजे हल्द्वानी में संस्था के पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। दो अगस्त को वह हल्द्वानी से दिल्ली को रवाना हो जाएंगी।

 उधर, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि होटल में गार्द तैनात रहेगी। जशोदा बने कहीं जाने पर उनके साथ पुलिस की स्कॉर्ट गाड़ी रहेगी। उन्होंने अधीनस्थों को हिदायत दी गई है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें