फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के दौरे के लिए बदरीनाथ में फोर्स तैनात, धाम में उत्सव का माहौल

Sun, 30 Oct 2016 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवाली उत्तराखंड के माणा गांव में आईटीबीपी के जवानों के साथ मनाने आने की सूचना से प्रशासन में सरगर्मी बढ़ गई है। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर बदरीनाथ धाम में जवान तैनात हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी डटे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी का बदरीनाथ में दर्शन का भी प्रोग्राम है।
विज्ञापन


हरिद्वार से भाजपा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री भी बदरीनाथ धाम रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन में कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है।

गौरतलब है कि पीएम ने इस बार दीपावली उत्तराखंड में बदरीनाथ से तीन किमी आगे चीन की सीमा से सटे सीमांत गांव माणा में आईटीबीपी के जवानों के साथ मनाने की सूचना आई थी। हालांकि इस बारें में स्थानीय प्रशासन ने सूचना मिलने से इनकार करता रहा है लेकिन जिस तरह से तैयारियां हैं उसकों देखकर प्रधानमंत्री के आने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से सीधे धाम में पहुंच सकते हैं पीएम

गौचर हवाई पट्टी - फोटो : file photo
वहीं प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर  शनिवार को चमोली प्रशासन अलर्ट हो गया था। शनिवार सुबह जिलाधिकारी ने गौचर हवाई पट्टी का निरीक्षण किया था। जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल को बदरीनाथ धाम में भेज दिया था। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर धाम में उत्साह का माहौल है

गौचर हवाई पट्टी पर सेना के जवान मौजूद है। गौचर हवाई पट्टी बदरीनाथ धाम के पास स्थित निकटतम हवाई पट्टी है। प्रधानमंत्री के यहां उतरकर यहां से धाम तक गाड़ी तक जाने की संभावना है। हालांकि धाम में सेना और रा्ज्य सरकार के अपने हेलीपैड भी हैं। प्रधानमंत्री सीधे वहां भी हेलीकॉप्टर से पहुंच सकते हैं। वहीं कोई आधिकारिक सूचना न होने से प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें